
दिल्ली-NCR में बारिश के लिए और कितने घंटों का इंतजार… कब मिलेगी राहत? इन 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR सहित पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. गर्मी के चलते पंखा, कूलर और एसी सब कुछ फेल होते हुआ नजर आ रहे हैं. हालांकि, अब मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आगे 4 से 5 दिनों तक बारिश की संभावना है.
उत्तर भारत को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 13 से 19 जून के दौरान आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान शुरुआती 2 से 3 दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है. उत्तराखंड में 13 से 18 जून के दौरान और हिमाचल प्रदेश में 15 से 18 जून के दौरान हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.