Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

दिल्ली से चेन्नई तक महंगा हुआ गैस सिलेंडर, दो महीनों बाद हुआ कीमतों में इजाफा

देश की राजधानी से लेकर दक्षिण भारत के सबसे बड़े महानगर चेन्नई तक गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. वास्तव में देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है. दो महीने के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा देखने को मिला है. ये इजाफा मात्र 6 रुपए प्रति गैस सिलेंडर का है. इसके विपरीत घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

करीब एक साल से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें वैसी की वैसी ही हैं. 9 मार्च को होली से पहले सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कटौती की थी. मार्च के महीने एक फिर से होली का त्योहार आने वाला है. मुमकिन है सरकार इस बार भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कटौती करे. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर से लेकर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें कितनी हो गई हैं.

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा

दो महीने के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा देखने को मिला है. आईओसीएल से मिले आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में रुपए का इजाफा देखने को मिला है. जिसके बाद तीनों महानगरों में कीमतें क्रमश: 1803, 1913, 1755.50 रुपए हो गई हैं. वहीं दूसरी ओर चेन्नई में 5.5 रुपए का इजाफा देखने को मिला है. उसके बाद इस महानगर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1965 रुपए हो गए हैं. उससे पहले जनवरी और फरवरी में कमर्शियल गैस​ सिलेंडर के दाम में कटौती देखने को मिली थी. दिल्ली और मुंबई में लगातार दो महीनों में 21.5 रुपए दाम कम हुए थे. तो कोलकाता में 20 और चेन्नई में 21 रुपए की कटौती देखने को मिली थी.

नहीं बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार बीते एक साल से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम वही हैं. आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर कीमतें 9 मार्च को बदली थी. सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की फ्लैट कटौती की थी. 1 मार्च यानी आज से दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 803 रुपए हैं. वहीं कोलकाता में कीमतें 829 रुपए देखने को मिल रही हैं. मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 802.50 रुपए देखने को मिल रहे हैं. जबकि दक्षिण भारत में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 818.50 रुपए देखने को मिल रहे हैं. मार्च से पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 30 अगस्त 2023 को कम हुई थीं. तब सरकार ने फ्लैट 200 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर पर कम किए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.