Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

दर्दनाक सड़क हादसे में जवान बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बलाचौर/पोजेवाल :  गढ़शंकर से श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव करीमपुर चाहवाला में एक स्कूटी पर सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित कुमार पुत्र बिंदर कुमार, निवासी गांव हैबोवाल बीट, किसी कार्य से स्कूटी पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। जब वह करीमपुर चाहवाला के पास पहुंचा, तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पोजेवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जवान बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.