Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बुजुर्ग ने पांच साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, घिनौनी हरकत का ऐसे हुआ खुलासा

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां 50 साल के व्यक्ति ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के कन्हारी गांव में हुई है। बच्ची के माता-पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि, आरोपी को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। आरोपी पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ कारणों से आरोपी की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। पीड़िता द्वारा दिए गए सुरागों और उसके माता-पिता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गिरफ्तारी की गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता ने शनिवार सुबह घटना की सूचना दी, हालांकि अपराध 3-4 मार्च की रात को हुआ था।

: इस मामले में जांच अधिकारी और मेहगांव थाने के प्रभारी शक्ति यादव ने बताया कि, पीड़िता के माता-पिता 3 मार्च को एक रिश्तेदार की शादी में गए थे, तभी रात करीब 11.30 बजे बच्ची लापता हो गई। माता-पिता पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। इसके बाद, 4 मार्च को वह उस रिश्तेदार के घर के दरवाजे के पास मिली, जहां शादी हो रही थी। किसी ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे वहां छोड़ गया है।

 शुरुआत में इस घटना पर किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन बाद में बच्ची की शारीरिक परेशानी और असामान्य व्यवहार के कारण उसके माता-पिता को शक हुआ। माता-पिता के पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना के बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि मेहगांव लौटने पर पीड़िता के माता-पिता ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। मेडिकल कराये जाने के बाद बलात्कार की पुष्टि हुई। आरोपी खेत में मजदूरी करने का काम करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.