
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना शहर के ऐतिहासिक धरम सागर तालाब में खुदाई चल रही थी, इस दौरान महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज हुई है। यहां पर 10वीं शताब्दी की एक सफेद पत्थर की नंदी प्रतिमा मिली है, तालाब की गहराई में यह नंदी प्रतिमा दिखी थी। इस खोज ने क्षेत्र के समृद्ध इतिहास और कलात्मक विरासत पर नया प्रकाश डाला है। यह प्रतिमा उत्कृष्ट नक्काशी और अलंकरणों से सुशोभित है, यह मूर्ति सफेद पत्थर से बनी हुई है और दिखने में भी काफी सुंदर है।
पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। खुदाई स्थल से प्रतिमा को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया और प्रारंभिक निरीक्षण किया। पुरातत्व विभाग की टीम का कहना है की प्रतिमा सदियों पुरानी है। “यह खोज पन्ना के ऐतिहासिक महत्व को और भी पुष्ट करती है।10वीं शताब्दी की इतनी सुंदर और अलंकृत नंदी प्रतिमा का मिलना एक दुर्लभ घटना है और यह क्षेत्र की कला और धार्मिक परंपराओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है।
पुरातत्व विभाग इस प्रतिमा का विस्तृत अध्ययन भी करेगा, जिसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि यह प्रतिमा कितने साल पुरानी है। इस खोज से धरम सागर तालाब और पन्ना के आसपास के क्षेत्र के इतिहास पर और अधिक शोध करने की प्रेरणा मिलेगी। जिस सफेद पत्थर की यह प्रतिमा है, यह सफेद पत्थर पन्ना में पाया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.