Logo
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
Header Ad

Accident: पूजा कर लौट रहे बुलेरो सवारों को ट्रक ने नागपुर हाइवे पर टक्कर मारी, मौत,12 घायल

0

बैतूल। शनिवार सुबह बैतूल जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। जामसांवरी से पूजा-अर्चना कर लौट रहे एक ही परिवार के लोगों से भरी जिप (बोलेरो) मल्लार पंखा के पास ट्रक और फिर बैलगाड़ी से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, जिप में 10 से अधिक लोग सवार थे, जो बोर्देही थाना क्षेत्र के ग्राम दियामोह के रहने वाले हैं। यह परिवार जामसांवरी में पूजा-अर्चना करने के बाद वापस लौट रहा था। मल्लार पंखा के पास खंबारा टोल से लगभग तीन किलोमीटर दूर उनकी बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जिप आगे चल रही बैलगाड़ी से जा भिड़ी।

हादसे में बैलगाड़ी सवार दंपत्ति भी घायल हुए। ट्रक चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया।

मौके पर एक की मौत

इस दर्दनाक हादसे में राजकुमार यादव (35 वर्ष, निवासी दियामोह) की मौके पर ही मौत हो गई। उसे अस्पताल पहुँचाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का पोस्टमार्टम मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

घायल और उनकी स्थिति

हादसे में घायल हुए लोगों में —

  • रोहित यादव (12 वर्ष)
  • सीतल यादव (19 वर्ष)
  • सुनिता (37 वर्ष)
  • उदव यादव (60 वर्ष)
  • रुकमणी यादव (35 वर्ष)
  • कैलाश यादव (42 वर्ष)
  • आशा यादव (38 वर्ष)
  • नकुल यादव (25 वर्ष)
    सहित अन्य परिजन शामिल हैं।

बैलगाड़ी में बैठे दंपत्ति अनिल सूर्यवंशी (38 वर्ष) और सविता पति अनिल सूर्यवंशी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बैतूल पहुँचाया गया, जहाँ 11 घायलों का इलाज जारी है। दो गंभीर घायलों को मुलताई से रैफर किया गया है।

पुलिस की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही टीआई मुलताई नरेंद्र सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है। तीन संदिग्ध ट्रकों की तलाश की जा रही है जिनसे यह दुर्घटना हुई हो सकती है।

वहीं, सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य संभाला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.