Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

बैतूल में फिर गिरा पारा ,24 दिन बाद फिर 8.2 डिग्री आया

0

बैतूल। जिले में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात तापमान गिरकर 8.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले 16 दिन पहले यानी 17 नवंबर को भी पारा 8.2 डिग्री तक पहुंचा था। नवंबर 22 में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री और वर्ष 2017 में 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

 

पिछले दिनों तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बना हुआ था, लेकिन रविवार की रात ठंडी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान भी अब 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में पारा और गिर सकता है। उत्तर से ठंडी हवाएं आने का क्रम जारी रहेगा, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ेगी। खुले क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में कोहरे की संभावना भी जताई जा रही है।

 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर के मध्य तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। फिलहाल रात में ठंडक तेज हो गई है और लोगों ने गर्म कपड़ों का उपयोग बढ़ा दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.