Logo
ब्रेकिंग
Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म... Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... पॉलिटेक्निक-कॉसमी क्षेत्र में RTO की चेकिंग, बिना हेलमेट और लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ...
Header Ad

हनी ट्रैप के जरिए वसूली कर रहे गैंग का पर्दाफाश, 6 सदस्य गिरफ्तार

श्री मुक्तसर साहिब : एस.एस.पी. डॉ. अखिल चौधरी की अध्यक्षा में जिला पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हनी ट्रैप के जरिए वसूली करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह काफी समय से निर्दोष लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूल कर रहा था। पुलिस द्वारा की गई गहरी जांच खुफिया जानकारी व तकनीकी निगरानी के जरिए कई स्रोतों को खंगाला गया। कोआर्डिनेटर कोशिशों, बारीकी से की विशलेषण और लेयर्ड इंटेलिजैंस की मदद से इस गिरोह की पूरी गतिविधि का पर्दाफाश किया गया।

इस संबंध में थाना सदर में शिकायत दर्ज की गई। आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ अर्शदीप पुत्र मंगा सिंह निवासी गांव चक्क गिलजे वाला, जसमेल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव सुखना अबलू, भोला सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव आसा बुट्टर, गोरा सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी चक्क बीड़ सरकार डीसी दफ्तर के पास, संदीप कौर पत्नी जगमीत सिंह निवासी दोदा हाल निवासी चौकिंग वाली गली बठिंडा बाईपास, मनजीत कौर पत्नी भोला सिंह निवासी गांव आसा बुट्टर, बूटा सिंह पुत्र राजा सिंह, निवासी गांव बुट्टर, नेमपाल उर्फ निमो पत्नी गोरा सिंह, निवासी गांव आसा बुट्टर के रूप में हुई।

उपरोक्त में से आरोपी नंबर 1 से 6 तक को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दे कि इन आरोपियों में से कई के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज हैं। तफतीश जारी हैं व यह उम्मीद की जा रही है कि ओर भी पीड़ित सामने आ सकते हैं, जो अब तक डर, शर्म या सामाजिक लाज के कारण चुप थे। पुलिस द्वारा इस पूरे गैंग नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.