Logo
ब्रेकिंग
India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा
Header Ad

ड्रग माफिया से कनेक्शन के आरोप में इंदौर के आजाद नगर थाने का सिपाही गिरफ्तार

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने वारंट तामील करने के नाम पर थाने पर बुलाकर एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में पुलिसकर्मी के मादक पदार्थ तस्करी के आरोपियों से तार जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की अभी जांच कर रही है। दरअसल इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि पिछले दिनों भारी मात्रा में मादक पदार्थ (एमडी ड्रग) पुलिस द्वारा अभियान के माध्यम से कई आरोपियों को मादक पदार्थ तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था और उन्ही की निशानदेही और पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। जिनमें से एक आजाद नगर थाने पर पदस्थ पुलिसकर्मी लखन गुप्ता का नाम भी सामने आया था।

जिसके बाद अधिकारियों के होश उड़ गए और फिर उन्होंने आरक्षक लखन को वारंट तामिल करने के नाम पर तेजाजी नगर थाने पर बुलाया और फिर वहां पर उसकी गिरफ्तारी की गई है। फिलहाल उससे जुड़े हुए तमाम सबूत के आधार पर ही यह कार्रवाई बढ़ाई जा रही है और उससे तमाम पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। बता दें इससे पहले भी विजयनगर थाने पर पदस्थ दो पुलिसकर्मियों की दोस्ती और मादक पदार्थ तस्कर से जुड़े मामले में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जो की काफी पुराने बताए जा रहे थे। लेकिन जिस तरह से एक बार फिर से एक पुलिसकर्मी का नाम पुलिस के ही अभियान में सामने आया है उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना भी काफी हो रही है। फिलहाल देखने में आ रहा है कि अधिकारियों का एक ही मत है कि कुछ भी गलत किया तो कार्रवाई सुनिश्चित है। चाहे वह कोई भी हो इस मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि पिछले दिनों ड्रग्स की कार्रवाई की गई थी उसमें जांच में आज़ाद नगर में पदस्थ लखन गुप्ता का नाम आया उसे विधिवत गिरफ़्तार किया गया और कुछ नए नाम भी सामने आए जिसमें पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.