Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

शिव महापुराण कथा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, बोले- आज पूरे देश में सनातन की ध्वजा लहरा रही

सीहोर  : सीएम मोहन यादव सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में चल रही शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। आज कथा का 7 वां और अंतिम दिन होने से रही भक्तों की भारी भीड़ जमा है। कथा पंडाल में लगभग डेढ़ लाख भक्त मौजूद रहे। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने व्यास गादी पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को पुष्प गुच्छ देकर आशीर्वाद लिया। कथा व्यास से संबोधित करते हुए सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि आज पूरे देश में सनातन धर्म की ध्वजा लहलहा रही है। धर्म लोगों को जीवन की राह प्रशस्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार सिंहस्थ में सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है कि आने वाले 28 के सिंहस्थ में क्षिप्रा नदी का जल ही मिलेगा।

सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि मैं महाकाल की नगरी से आता हूं, यहां आकर ऐसा लगा जैसा महाकाल की ही नगरी में हूं। कुबेरेश्वर धाम में कथा सुनाते हुए पं प्रदीप मिश्रा ने सनातन धर्म की ध्वजा लहराई है, मेरी ओर से बहुत बहुत अभिनंदन और बधाई। प्रदेश में कुपोषण को लेकर कहा कि आजकल लोग ना जाने कैसा खाते हैं। कुपोषण को लेकर महिला बाल विकास विभाग कुछ भी प्रयास कर ले लेकिन कुपोषण से मुक्ति के लिए अपने अपने घरों पर गाय पाले और बच्चों को गाय का दूध पिलाए तो कुपोषण होगा ही नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.