Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

डॉगी ने जिस गाय को काटा, उसी का दूध पी गई महिला… होने लगी उल्टियां, फिर तोड़ दिया दम

कहते हैं कि मौत कभी भी कहीं भी और कैसे भी आ सकती है. उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक महिला की मौत ने सभी को हैरत में डालकर रख दिया है. मौत आई भी तो कैसे, यही बात सभी के होश उड़ाए हुए है. यहां एक महिला ने गाय का दूध पिया तो उसे उल्टियां होने लगीं. आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया. गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. बाद में महिला की मौत हो गई.

जांच में पता चला कि जिस गाय का दूध महिला ने पिया था, उसे रेबीज हो गया था. दरअसल, गाय को एक पागल कुत्ते ने काट दिया था. उसी से गाय को रेबीज हुआ था. रेबीज का इंफेक्शन गाय के दूध से महिला के शरीर में फैल गया. उसी से महिला की मौत हुई.

मामला थोरा गांव का है. यहां महिला ने रेबीज से संक्रमित गाय का दूध पिया था, उसी से उसकी मौत हुई. मृतका का नाम सीमा (40) था. सीमा ने अपने पड़ोसी की गाय का दूध पिया था. इस गाय दो महीने पहले बछड़े को जन्म दी थी. डेढ़ महीने पहले गाय में रेबीज के लक्षण दिखे. पशु चिकित्सक ने जांच में रेबीज की पुष्टि की.

गाय को रेबीज का टीका लगाया

गाय के मालिक के परिवार ने रेबीज का टीका लगवा लिया. सोमवार रात को सीमा को पानी और रोशनी से डर लगने लगा. उल्टी की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल ले गए. कई अस्पतालों में इलाज के लिए भटकना पड़ा. पहले सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया.

सीमा की मौत से परिवार में मातम

फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया. आरोप है कि किसी भी अस्पताल ने रेबीज की जांच नहीं की. बसंतकुंज के एक अस्पताल ने रेबीज बताकर घर भेज दिया. गुरुवार को सीमा की मौत हो गई. सीमा के तीन बेटियां और एक बेटा है. उनकी मौत से परिवार टूट गया है. घटना के बाद गांव के दस लोगों ने सावधानी के तौर पर रेबीज का टीका लगवाया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.