Logo
ब्रेकिंग
बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह
Header Ad

मैहर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बस से टकराई, प्रयागराज जा रहे भोपाल के 4 श्रद्धालुओं की मौत

मैहर। गुरुवार अलसुबह 3 बजे एनएच 30 पर एक सड़क हादसे में जहां 4लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो सवार राम मंदिर के पास प्रयागराज जा रही बस को पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।

स्कॉर्पियो में सवार भोपाल के 7 कुंभ यात्रियों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला की मौत अस्पताल में हो गई है। दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को पहले सिविल अस्पताल मैहर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायलों का हाल जानने मैहर तहसीलदार जितेंद्र पटेल सिविल अस्पताल पहुंचे। सभी यात्री प्रयागराज कुंभ मेले में जा रहे थे।

मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने बताया कि घटना के बाद इसकी जानकारी मृतक के परिवारजनों दी गई है। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.