Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

डिप्टी जेल अधीक्षक सस्पेंड, कैदियों के साथ मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर के नजदीक डॉ अंबेडकर नगर (महू) की सब जेल प्रबंधन पर लगे आरोप के बाद, डी जी पी जेल ने, सब जेल महू के जेलर को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।दरअसल, पिछले दिनों, महू उप-जेल से छूटकर आए, एक बंदी ने, इंदौर कलेक्टर को, एक शिकायत की थी, जिसमें महू उप-जेल में चल रहे, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। शिकायत में रुपयों के बदले, कैदियों को तमाम सुविधाएं मिलने की बात कही गई है।

शिकायतकर्ता ने, अपने आरोपों को सही साबित करने के लिए, कुछ फोटो और वीडियो भी कलेक्टर को दिए थे। एक वीडियो में एक कैदी की पत्नी, जेल के अंदर मोबाइल पर बात करती दिखाई दे रही थी, तो वहीं एक अन्य वीडियो में, एक बंदी को दूसरे बन्दी के साथ, मारपीट करते हुए, दिखाई दे रहे हैं। शिकायत के वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद जेल विभाग के डीजीपी ने तत्काल प्रभाव से, सब जेल के जेलर मनोज चौरसिया को निलंबित कर दिया है।

डीजीपी द्वारा मामले की जांच, एक बार फिर करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जेल अधीक्षक का कहना है, कि वायरल वीडियो पुराने हैं। जिनकी जांच हो चुकी है। अब सवाल उठता है, यदि जांच हो चुकी है, तो दोषियों पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई? वीडियो वायरल होने के बाद ही कार्रवाई क्यों की गई? इसकी भी जांच होनी चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.