Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

जिम में वर्कआउट करते समय अचानक गिर गया कारोबारी, हुई मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में जिम में जाकर वर्कआउट कर रहे एक कारोबारी को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मृतक का नाम यतीश है यतीश कारोबारी था और रोज जिम वर्कआउट करने के लिए जाता था।

जिम से यतीश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें की एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यतीश डंबल लेकर एक्सरसाइज करने के लिए जा रहा है। यतीश डंबल नीचे रख देता है और थोड़ा आगे की तरफ बढ़ता है अचानक यतीश नीचे गिर जाता है।

जिम में मौजूद लोग यतीश की तरफ दौड़ते हैं और उसे अस्पताल लेकर जाते हैं अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने यतीश को मृत घोषित कर दिया डॉक्टर के अनुसार यतीश की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बताया जा रहा है कि यतीश सिंघाई गोरखपुर थाना क्षेत्र में रहता था और गोल्ड जिम में कई महीनो से जा रहा था यतीश को सीने में दर्द हो रहा था उसके बाद भी यतीश एक्सरसाइज कर रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.