Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

जालंधर के नामी अस्पताल में महिला अध्यापक की मौत का मामला, इस मांग पर अड़े परिजन

जालंधर : जालंधर के नामी अस्पताल में महिला अध्यापक सोनम मुलतानी की मौत का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। आपको बता दें कि ऑपरेशन के दौरान सोनम मुलतानी की हुई मौत के बाद परिजनों ने अभी तक मृतका का अंतिम संस्कार नहीं किया है। इसे लेकर परिजनों का कहना है कि वह बेटी के मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलवा कर रहेंगे।

परिजनों का कहना है कि जब तक अस्पताल के डॉक्टरों पर मामला दर्ज नहीं होता तब तक वो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मृतका के पिता करणजीत सिंह ने कहा कि वह अपनी बेटी के जीवन भर के अरमान अस्पताल के आगे नहीं बेचेंगे। गौरतलब है कि 6 डॉक्टरों के पैनल द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम किया गया था जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.