Logo
ब्रेकिंग
प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित
Header Ad

नशा सप्लाई के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज

लुधियाना : पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, हैबोवाल थाने की पुलिस ने नशे के आदि लोगों को नशा सप्लाई करने की फिराक में जस्सी रोड पर रेलवे पुल के पास घूम रहे एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान न्यू चंद्र नगर निवासी देव सिंह के रूप में की है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके साथी किहार सिंह नगर निवासी अतुल दुबे का भी नाम बताया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

चौकी प्रभारी जगतपुरी सब-इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी जस्सी रोड पर रेलवे पुल के पास नशा सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वह ड्रग्स कहां से लाता था और किन इलाकों में सप्लाई करता था। आरोपी के संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.