Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

जबलपुर में पुलिस ने तीन शातिर चोर पकड़े, 15 लाख का माल बरामद

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गढ़ा थाना पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 15 लाख रुपए का माल भी मिला है। आपको बता दें कि सिद्ध नगर खेरमाई मंदिर के पास रहने वाले किसान अनिल जैन अपने परिवार के साथ दमोह गए थे और जब 2 मार्च को वापस आए तो उन्होंने देखा कि घर में चोरी हो चुकी थी।

 चोर सोने चांदी के जेवर और नगदी चोरी करके गायब हो गए थे। जिनकी कीमत 17 लाख रुपए थी, इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया और चोरों की तलाश शुरू की इस मामले में पुलिस ने मयंक, अविनाश और राजकुमार को गिरफ्तार किया है और तीनों ने 28 फरवरी को चोरी करना भी स्वीकार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों में धमापुर शुक्ला होटल निवासी अविनाश रैकवार और बड़ेला निवासी राजकुमार पुराने अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और लूट समेत 25 से अधिक मामले दर्ज हैं, इस मामले में अभी अभिषेक नाम का आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.