Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

जबलपुर में दर्दनाक हादसा, शादी से लौट रहे बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके पर मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में खितौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, तीन युवक शादी समारोह से लौट रहे थे ,तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। एक युवक की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, घायलों को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यह घटना रविवार को कुर्रे मोड़ के रोड के पास की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ट्रक से टकरा गए थे। जिसमें ट्रक में फंसी बाइक और उसमें सवार युवक घसीटते हुए चले गए। इस घटना में बाइक भी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। बाइक पर तीन युवक सवार थे और तीनों युवक खितौला के पास सरदा गांव में शनिवार की रात को बारात में शामिल होने आए थे।

शनिवार की रात को बारात में शामिल होने के बाद तीनों वापस जा रहे थे। तभी यह सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है,पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.