Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

उखाड़ तू क्या उखाड़ना है…डांसिंग कॉप के पीछे ही पड़ गई महिला…एक और वीडियो ने मचाया हड़कंप

0

इंदौर  : इंदौर में ट्रैफिक को अपने अलग अंदाज में मैनेज करने में मशहूर डांसिंग कॉप हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह पर आरोप लगाने वाली युवती का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युवती कांस्टेबल पर जमकर भड़ास निकालती नजर आ रही है। युवती ने पहले वायरल हुए वीडियो को पुराना बताया है और कहा है कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नए वीडियो में महिला ने कहा कि मैं वीडियो बनाती हूं, मैं अपनी मेंटल हेल्थ के लिए अगर मेरी मेंटल हेल्थ खराब की ना तो हिसाब लगा लेना। रंजीत मुझे इस अर्थ की सबसे खूबसूरत नारी बता रहा है लेकिन मैं जानती हूं कि मैं कौन हूं। महिलाओं की तरक्की पुरुष बर्दाश्त नहीं करते हैं। इसलिए गलत इरादे रखते हैं। तुम लोग मुझे फेमस करोगे यह गलतफहमी अपने दिल दिमाग में मत रखना। महिला ने ट्रैफिक पुलिस रंजीत को बहुत जबरदस्त नसीहत दी गई और अपना गुस्सा निकाला।

इससे पहले युवती का सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हुआ था जिसमें उसने रणजीत सिंह पर उसे इंदौर बुलाने और होटल में ठहराने की पेशकश करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रणजीत सिंह ने भी एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि यह बात उन्होंने मजाक में कही थी। इतना ही नहीं रणजीत सिंह ने महिला के खिलाफ मानहानि का केस करने की भी बात कही थी।

हालांकि वायरल वीडियो और उनकी सार्वजनिक छवि को ध्यान में रखते हुए इंदौर ट्रैफिक विभाग ने कड़ा रुख अपनाया। विभाग ने रणजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

यह जांच क्राइम ब्रांच की एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया को सौंपी गई है। विभागीय जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर रणजीत सिंह के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। रणजीत सिंह, जो अपने ट्रैफिक कंट्रोल के अनोखे डांसिंग स्टाइल की वजह से पूरे देश में चर्चित हुए थे, अब एक नई तरह की चुनौती का सामना कर रहे हैं। विभाग और आमजन में उनकी छवि पर इस प्रकरण का क्या असर पड़ेगा, यह जांच और उसके निष्कर्ष के बाद ही स्पष्ट होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.