Logo
ब्रेकिंग
पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला
Header Ad

लहराई तलवार, पुलिस के सामने नारेबाजी…आगरा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं का बवाल

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को करणी सेना का रक्त स्वाभिमान सम्मेलन जारी है. इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया. कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के पहुंचने पर करणी सेना के लोग आक्रोशित हो गए. कार्यकर्ताओं ने रामजीलाल सुमन को लेकर पुलिस के सामने जमकर नारेबाजी की. इसी के साथ पुलिस के सामने क्षत्रियों ने तलवार और डंडे लहराए. कार्यक्रम स्थल से पुलिस आक्रोशित भीड़ को देखकर वापस हो गई. एडिशनल कमिश्नर के साथ अधिकारी पहुंचे थे.

दरअसल, इस कार्यक्रम को लेकर करणी सेना ने पहले से ही ऐलान किया था और इस सम्मेलन में 3 लाख से ज्यादा लोगों के जुड़ने की उम्मीद थी. स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं और ज्यादातर लोग जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. यह कार्यक्रम आगरा के कुबेरपुर मैदान में जारी है.

राणा सांगा की जयंती पर कार्यक्रम

करणी सेना ने 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया है. इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट थी. समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा को लेकर एक बयान दिया था जिसको लेकर करणी सेना ने विरोध जताया है. सपा सांसद के बयान से आक्रोशित हो कर 26 मार्च को करणी सेना के सदस्यों ने सपा सांसद के आवास पर हमला कर दिया था और तोड़ फोड़ की थी.

सपा सांसद के बयान पर बवाल

राणा सांगा पर सपा सासंद रामजीलाल सुमन की टिप्पणी के बाद बवाल मचा हआ है. रामजीलाल ने संसद में राणा सांगा को गद्दार कहा था. उन्होंने कहा था कि राणा सांगा के निमंत्रण पर बाबर हिंदुस्तान आया था. इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने बाबर को बुलाया था. सपा सांसद के इस बयान के बाद से ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है और करणी सेना ने उनके इस बयान के खिलाफ विरोध जताया है.

हालांकि, सपा सांसद के बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपनी सफाई भी पेश की. रामजीलाल सुमन ने कहा कि उनका इरादा किसी की भावना को ठेस पहुंचना नहीं था. साथ ही उन्होंने कहा कि उनका बयान ऐतिहासिक संदर्भों पर आधारित था. इस बीच, करणी सेना के सदस्यों ने 26 मार्च को आगरा में उनके घर पर हमला कर दिया था और तोड़ फोड़ की थी. जिस जगह इस समय यह कार्यक्रम किया जा रहा है वहां से सासंद का घर 15 किलोमीटर दूर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.