Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

छावनी में रहने वाले लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, रजिस्ट्री को लेकर आया बड़ा फैसला!

जालंधर छावनी: देशभर में कैंटोनमैंट बोर्ड प्रशासन द्वारा घरों व दुकानों की रजिस्ट्री पर लगाई गई पाबंदी से जल्द राहत मिलने के आसार बने है। इस सुविधा से कैंट क्षेत्र में रहने वाले लोगों को वंचित रखा गया था। इस मामले को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मैंबर राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत मुलाकात की और उन्हें अवगत करवाया कि 5 हजार रुपए की रजिस्ट्री शर्त जिसे जनरल गवर्नमैंट ऑर्डर जी.जी.ओ. 1836 में निहित माना जाता है और औपनिवेशिक काल से चली आ रही जब छावनी में भूमि सैन्य नियंत्रण में रखी जाती थी, जबकि भूमि कानूनी रूप से भारत के राष्ट्रपति के स्वामित्व में है। ऐसे में आमतौर पर भवन का पंजीकरण केवल मलबे का किया जाता है न की भूमिका, जिससे आम लोगों को कैंटोनमैंट बोर्ड की अनुमति के बिना बैंक लोन संपत्ति हस्तांतरण और यहां तक कि मामूली रिपेयर के लिए भी अयोग्य बना दिया है।

राणा सोढ़ी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है, जिससे छावनी निवासियों को दशकों से हो रही नौकरशाही और वित्तीय कठिनाइयों का अंत होना तय है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक कमेटी बनाई जा रही है और जल्द ही इलाका निवासी पुराने 5 हजार रुपए के शुल्क का भुगतान किए अपनी संपत्ति पंजीकरण कर सकेंगे। राणा सोढ़ी ने इस निर्णय का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.