Logo
ब्रेकिंग
लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी
Header Ad

चंडीगढ़ में लगातार 3 दिन के लिए Alert जारी, जानें कैसे रहेगा मौसम का हाल

चंडीगढ़: लगातार दूसरे दिन शहर में बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने तीन दिन के लिए बारिश की संभावना जताई है। हालांकि दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, लेकिन शाम 5.30 बजे के बाद एकाएक मौसम बदला और करीब 6 बजे बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटा अच्छी बारिश हुई जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शनिवार सुबह साढ़े 8 से रात साढ़े 8 बजे तक 12.2 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। वहीं, एक दिन पहले बारिश की वजह से रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज हुआ। 24 घंटे के दौरान पारे में 3.8 डिग्री की कमी रिकार्ड हुई।

चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने तीन दिन के लिए पैलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इस दौरान 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र के मुताबिक वैस्टर्न डिस्टर्वैस और इस्टरली विंड चल रही है, जिस वजह से यह बारिश और उमस देखी जा रही है। तीन दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बारिश और तेज हवाएं देखने को मिलेगी। तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं होगा, लेकिन बुधवार के बाद तापमान में इजाफा होगा।

तीन दिन अधिकतम तापमान 40 से नीचे 

रविवार को आंशिक तौर से बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 39, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।
सोमवार को भी बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 38, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।
मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 37, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.