Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

छतरपुर में 4 साल बाद मिला चोरी हुआ ट्रैक्टर, खुशी में किसान की आंखों में आए आंसू

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में करीब 4 साल पहले सटई थाना क्षेत्र के ग्राम पुनगुवां निवासी युवक का ट्रैक्टर चोरी हो गया था, जिसे पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है। बताया गया है कि चोरी करने वाले व्यक्ति ने अपनी ससुराल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं दूसरी ओर 4 साल बाद अपना खोया हुआ ट्रैक्टर मिलने से फरियादी भावुक हो गया और उसने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का सम्मान किया है। शुक्रवार की शाम को जिला मुख्यालय के पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में एसपी अगम जैन द्वारा उक्त प्रकरण का खुलासा किया गया। एसपी अगम जैन ने बताया कि वर्ष 2021 में सटई थाना क्षेत्र के ग्राम पुनगुवां निवासी अलीम खान का महिंद्रा 275-डीआई ट्रैक्टर चोरी हुआ था।

जिसकी रिपोर्ट अलीम खान द्वारा सटई थाना में दर्ज कराई गई थी। पुलिस तभी से ट्रैक्टर और चोर की तलाश कर रही थी। बीते रोज जिला मुख्यालय की सिविल लाइन थाना पुलिस को सटई रोड़ पर बिना नंबर का महिंद्रा 275-डीआई ट्रैक्टर जाता दिखा। संदेह होने पर पुलिस ने चालक को रोका और उक्त ट्रैक्टर की जानकारी का चोरी हुए ट्रैक्टर की जानकारी से मिलान किया, जो एक समान पाई गई। सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक सीताराम पुत्र राममिलन यादव निवासी ग्राम कुंअरपुरा थाना सटई को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में सीताराम ने बताया कि उसका विवाह ग्राम पुनगुवां हुआ है, जहां से वर्ष 2021 में उसने अलीम खान का महिंद्रा 275-डीआई ट्रैक्टर चोरी किया था। चोरी में कुछ अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी तलाश अभी की जा रही है।

●पुलिस के सामने फफक-फफक कर रोया फरियादी..

वहीं दूसरी ओर जब 4 साल बाद ट्रैक्टर मिलने की जानकारी फरियादी अलीम खान को मिली तो वह सिविल लाइन थाना छतरपुर पहुंचा और अपना खोया हुआ ट्रैक्टर देखकर थाना प्रभारी के सामने फफक-फफक कर रोने लगा। अलीम के भावुक होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अलीम खान ने बताया कि उसने मेहनत-मजदूरी करके जोड़े गए पैसों से यह ट्रैक्टर खरीदा था। उसने ट्रैक्टर मिलने की उम्मीद भी लगभग छोड़ दी थी लेकिन पुलिस ने आखिरकार उसका ट्रैक्टर खोजकर उसे वापिस दे दिया है, जिससे वह बहुत खुश है। अलीम ने ट्रैक्टर खोजने वाली पुलिस टीम का पुष्पहार पहनाकर सम्मान भी किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.