Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

चोरी से पहले 5 बार किया प्रणाम और साफ कर दिए वहां रखे पैसे… फिर 5 बार प्रणाम कर हो गया फरार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक अनोखा ओर अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक चोर की चोरी करने से पहले भगवान के प्रति अनोखी श्रद्धा देखने को मिली. चोरी करने पहुंचे इस चोर ने हनुमान मंदिर में पहले और बाद में कुल दस बार बजरंगबली को प्रणाम किया. चोर की यह पूरी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी चोर सोमवार रात के समय कोतवाली थाना क्षेत्र के सुनरहाई सराफा बाजार स्थित चौधरी मार्केट में बने हनुमान मंदिर में चोरी करने पहुंचा. मंदिर के अंदर पहुंचते ही उसने पहले बजरंगबली को पांच बार प्रणाम किया. इसके बाद उसने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की. फिर दरवाजे के अंदर हाथ डालकर वहां रखे पैसे चुराए. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उसने भगवान को फिर से पांच बार प्रणाम किया और पैसे जेब में रखकर वहां से रफू चक्कर हो गया.

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इस पूरी घटना का एक मिनट पांच सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चोर की आस्था और चोरी दोनों साफ दिखाई दे रहे हैं. फुटेज में चोर को मंदिर में प्रवेश करते, बार-बार प्रणाम करते और पैसे चुराते हुए देखा जा सकता है. घटना के बाद मंदिर के पुजारी ने कोतवाली थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चोर की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए हैं.

स्थानीय लोग हैं हैरान

उन्होंने कहा कि चोर की गतिविधियों को देखकर यह स्पष्ट है कि वह मंदिर और भगवान के प्रति श्रद्धा तो रखता है, लेकिन इसके बाद भी कानून का उल्लंघन करने से नहीं चूका. स्थानीय लोग इस घटना को लेकर हैरान हैं. क्योंकि सराफा बाजार में इस तरह से चोरी होना सोना चांदी का व्यापार करने वाले दुकानदारों के लिए चिंता का विषय है. वहीं चोर की श्रद्धा भी लोगों को अचरज में डाल रही है.

हालांकि चोरी जैसी घटना से मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठ रहे हैं. पुलिस अब आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि चोर का सुराग जल्द से जल्द लगाया जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.