Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

घूंसे ही घूंसे मारे, लात से किया प्रहार… हार्दिक पंड्या की पूर्व पत्नी नताशा तो फाइटर बन गईं

हार्दिक पंड्या तो इधर IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर जिताने का प्लान बना रहे हैं. मगर उधर उनकी पूर्व पत्नी नताशा क्यों फाइटर बनीं हैं? दरअसल, नताशा स्टांकोविक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जमकर घूंसे बरसा रही हैं. इतना ही नहीं वो घूंसों के साथ लात भी चलाती दिख रही हैं, जैसे कोई किक बॉक्सर हों. हार्दिक पंड्या की पूर्व पत्नी आखिर लात-घूंसे बरसाती क्यों दिखी?

हार्दिक पंड्या की पूर्व पत्नी नताशा

हार्दिक पंड्या से हुए तलाक के बाद नताशा अलग से मुंबई में रह रही हैं. उनका और हार्दिक पंड्या का एक बेटा भी है अगस्त्या, जो कभी नताशा के साथ तो कभी अपने पापा के साथ रहता है. हार्दिक पंड्या ज्यादातर क्रिकेट में व्यस्त रहते हैं . वहीं उनकी पूर्व पत्नी नताशा सोशल मीडिया पर उतनी ही बिजी रहती हैं. हर रोज उनके कोई ना कोई अपडेट सोशल मीडिया पर खासकर इंस्टाग्राम पर देखने को मिल ही जाती है.

नताशा ने खुद ही शेयर किया वीडियो

नताशा का लात-घूंसे चलाते जो वीडियो सामने आया है, वो भी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. उन्होंने वीडियो को इंस्टा स्टोरी में पोस्ट किया है. अब कोई खुद से तो अपनी फाइटिंग की ऐसी वैसी तस्वीरें शेयर करेगा नहीं. तो फिर उस वीडियो का सच क्या है, जो नताशा ने खुद से पोस्ट की है.

वीडियो में किक बॉक्सिंग के गुर सीखती दिखीं नताशा

नताशा ने जो वीडियो शेयर किया है और जिसमें वो लात-घूंसे चलाती दिख रही हैं, वो दरअसल किक बॉक्सिंग का लगता हैं. इस वीडियो में वो अपने कोच के साथ प्रैक्टिस कर रही हैं. नताशा अटैक कर रही हैं और उनके कोच उन्हें डिफेंड कर रहे हैं.

किक बॉक्सिंग करने का मकसद क्या है?

अब सवाल है कि नताशा के किक बॉक्सिंग सीखने का मकसद क्या है? तो इसके पीछे की कोई ठोस वजह पता नहीं चली है. क्या नताशा बस शौकिया तौर पर किक बॉक्सिंग कर रही हैं ताकि वो फिट रहें या फिर उनके इरादे कुछ और हैं.? वैसे किक बॉक्सिंग में नताशा की मेहनत और लगन साफ-साफ दिख रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.