Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द

0

जम्मू और पंजाब में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ का असर रेल सेवाओं पर भी गहराता जा रहा है जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से जम्मू रूट की 38 ट्रेनों को शुक्रवार के लिए रद्द कर दिया है। रद्द की गई ट्रेनों की सूची में शालीमार एक्सप्रेस, भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, हावड़ा जंक्शन जम्मू तवी, अमृतसर श्री माता वैष्णो देवी कटरा, नदीम जम्मू तवी, अजमेर-जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रेस, जम्मू तवी, कोलकाता टर्मिनल-जम्मू तवी और नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं।  इन ट्रेनों में देश की प्रमुख वंदे भारत एक्सप्रेस (26406-05) और श्री शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22462) जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों को बीच रास्ते से ही वापस लौटाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रभावित प्रमुख ट्रेनें:

श्री माता वैष्णो देवी कटरा, ऋषिकेश श्री माता वैष्णो देवी कटरा, डॉ. अम्बेडकर नगर श्री माता वैष्णो देवी कटरा, कन्याकुमारी श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जम्मू तवी-बरोनी जंक्शन, नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा, सूबेदारगंज श्री माता वैष्णो देवी कटरा, गाज़ीपुर सिटी श्री माता वैष्णो देवी कटरा, गाजीपुर सिटी 1 श्री माता वैष्णो देवी कटरा रद्द कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित रेलवे स्टेशन या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.