Logo
ब्रेकिंग
जंतर-मंतर पर पैलेट गन के छर्रे से गई छात्र साहिल की आंख की रोशनी: खाकी पहनने का सपना टूटा, राहुल गां... हरियाणा में ₹35 किलो मिलेगा प्याज: आसमान छूती कीमतों के बीच नैफेड नासिक से मंगा रहा प्याज की बड़ी खे... पानीपत के बाबरपुर में युवक से मारपीट के बाद बड़ा फैसला: बिना आधार कार्ड प्रवासी मजदूरों को नहीं मिले... कुलदीप शर्मा ने BJP में जाने की अटकलों को किया खारिज; कांग्रेस के भीतर उपेक्षा और HKRN पर साधा निशान... हरियाणा में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट: अस्पतालों में 5% फ्लू मरीजों और गंभीर सांस रोगियों की होगी अन... पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, सीएम आवास घेराव... रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार: ₹12 लाख के सोने-चांद... खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार बीजापुर में भारी बारिश से उफान पर चिंतावागु नदी: नगर सेना ने बोट से सुरक्षित पार कराई नदी, मरीजों को...
Header Ad

ग्राउंड पर बंदर बना खिलाड़ी, बच्चों से फुटबॉल छीनकर खेलने लगा

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में पिछले 15 दिनों से एक शरारती बंदर बच्चों को परेशान कर रहा है. यह बंदर बच्चों की गेंदें छीन लेता है और उन्हें काट भी देता है. कई बच्चे घायल हो चुके हैं. स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और वन विभाग में शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. बंदर की हरकतों से क्रिकेट कोच भी परेशान हैं और बच्चों की प्रैक्टिस प्रभावित हो रही है.

खिलाड़ी बंदर ने अब तक करीब 3 से 4 बच्चों को काटकर जख्मी कर दिया है. जब कोई बच्चा उसे खाने की चीज देता है तो वह बॉल को छोड़ देता है. लोगों का कहना है कि बंदर खेल मैदान पर पहुंच कर अपने कब्जे में बॉल करके बच्चों को ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस नटखट बंदर की खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बंदर अपने नटखट अंदाज में बच्चों की बॉल अपने कब्जे में लेकर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है.

15 दिन से खेल मैदान पर बंदर का खौफ

खेल मैदान पर आने वाले बच्चों ने इस बंदर को वन विभाग से पकड़ने की अपील की है. प्रतिदिन क्रिकेट प्रैक्टिस करने आने वाले बच्चे और फुटबॉल खेलने वाले बच्चे बताते हैं कि यह बंदर पिछले 15 दिनों से स्थानीय पोलो ग्राउंड खेल मैदान पर इसी तरह उत्पात मचाता है. उन्होंने नगर पालिका शिवपुरी में भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. उनका कहना है कि यह बंदर अभी तक कई क्रिकेट साथियों और फुटबॉल खिलाड़ियों को जख्मी कर चुका है.

क्रिकेट कोच भी परेशान

इस नटखट बंदर की उत्पात से क्रिकेट कोच छोटे खान भी परेशान हैं. इससे उनकी पोलो ग्राउंड पर चलने वाली एकेडमी भी प्रभावित हो रही है. छोटे खान का कहना है कि इस तरह से इस बंदर की हरकतों के बीच खेल पाना मुश्किल हो रहा है. इसके कारण बच्चे खेल को ठीक से सीख भी नहीं पा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.