Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

गाजियाबाद: स्कूल में टीके और कलावे पर विवाद, छात्राओं को बाहर निकाला… हिंदू संगठनों का हंगामा

गाजियाबाद कमिश्नरी के विजयनगर इलाके में एक इंटर कालेज पर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ छात्राओं को स्कूल की टीचरों ने तिलक कलावा न हटाने पर विद्यालय से बाहर निकाल दिया. गाजियाबाद के विजयनगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार के दिन कुछ छात्राओं द्वारा माथे पर टीका लगाने को लेकर यह बखेड़ा खड़ा हो गया था.

माथे पर तिलक लगाने के कारण कुछ छात्राओं को विद्यालय से बाहर निकाल दिया गया था. इसकी जानकारी जब हिंदू संगठनों को लगी तो लोगों की भीड़ विद्यालय के बाहर जमा हो गई. इसके साथ ही जैसे ही बच्चों के परिजनों को इस घटना की सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए और स्कूल की टीचरों के साथ बहस करने लगे.

स्थिति बिगड़ने से पहले पहुंची पुलिस

इससे पहले की स्कूल के अंदर स्थिति बिगड़ पाती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिर पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को शांत कर वहां शांति का माहौल बनाया. इस घटना पर विद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर विभा चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इसकी जानकारी पहले नहीं थी. अगर किसी को कोई समस्या थी तो पहले स्कूल प्रशासन को बताना चाहिए था.

प्रिंसिपल बोलीं- स्कूल में राजनीतिक प्रदर्शन उचित नहीं

विद्यालय की प्रिंसिपल डॉक्टर विभा चौहान ने कहा कि शिकायत की बाद अगर स्कूल प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता तो आगे कदम बढ़ाए जा सकते थे. क्योंकि स्कूल में छात्राएं पढ़ती हैं, इसलिए अचानक यहां पर आकर माहौल बिगड़ना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि विद्यालय में राजनीतिक प्रदर्शन को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता.

बता दें कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस कह रही है कि जांच के बाद मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.