Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

लो जी, पंजाब में भीषण गर्मी के बीच आग जलाकर बचानी पड़ी शख्स की जान, जानें क्यों…

फाजिल्का: आसमान से बरस रही आग जैसी गर्मी ने जहाँ लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, वहीं फाजिल्का में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को जलती गर्मी में आग जलाकर अपनी जान बचानी पड़ी, क्योंकि उस पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के नई आबादी इलाके में रेलवे फाटक बंद था।

इस कारण खेतों से घूमकर घर लौट रहे व्यक्ति ने एक पेड़ की छांव में अपना वाहन रोक दिया। इतने में पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने उस व्यक्ति पर हमला कर दिया और वह तड़पने लगा। उसकी हालत देखकर लोग घबरा गए और उन्होंने आग जलाकर उस व्यक्ति को आग के पास ले गए। आग की गर्मी के कारण मधुमक्खियाँ भाग गईं।

इसके बाद तुरंत एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित व्यक्ति के बेटे ने बताया कि डॉक्टरों ने उसके पिता के शरीर से करीब 200-300 डंक निकाले हैं। उसने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जलती गर्मी में अगर कभी किसी पेड़ के नीचे खड़े हो रहे हों तो पहले यह ज़रूर देख लें कि कहीं मधुमक्खियों का छत्ता तो नहीं लगा है। उसने कहा कि उसके पिता को समय पर इलाज मिल गया जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन कई बार ऐसी घटनाओं के कारण बड़ा जानलेवा नुकसान हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.