Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

खुशखबरी! लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, आज अकाउंट में पहुंचेगी सम्मान निधि, CM मोहन यादव ने श्योपुर से दिया तोहफा

0

 श्योपुर। दीपावली के त्योहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज श्योपुर के मेला मैदान पर आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होने पहुंच गए थे। वह यहां प्रदेश की लगभग एक करोड़ 26 लाख 86 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 29वीं किस्त के 1541 करोड़ रुपये की राशि का डालेंगे।

मेला ग्रांउड पर आयोजित कार्यक्रम से श्योपुर जिले के 98.87 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे तथा 460.40 करोड़ के निर्माण तथा विकास कार्यो का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सीसीएल राशि का चेक सौपेंगे।

सर्किट हाउस के बाहर भाजपाई नेताओं की धक्का-मुक्की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलिपैड से सीधे शिवपुरी रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने दोपहर का भोजन किया। इस दौरान बाहर भाजपा नेताओं को प्रवेश से रोक दिया गया, जिससे माहौल गरमाता नजर आया।

पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया समेत कई नेता गेट के बाहर खड़े होकर अंदर जाने की मशक्कत करते दिखे। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए नेताओं को रोका, लेकिन इस दौरान धक्का-मुक्की और कहासुनी की स्थिति बन गई।

98.87 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री 460.40 करोड़ रुपये की लागत से 26 विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव 98.87 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 14 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें प्रेमसर–हिरनीखेड़ा–मूढ़ला मार्ग का उन्नयन (59.78 करोड़), अकोरिया, खैरघटा, हिरनीखेड़ा, पच्चीपुरा, मेखड़ी, सलापुरा में विद्युत सब स्टेशन निर्माण, आदिवासी छात्रावास, विद्यालय भवन और मल्टीपरपज सेंटर, तथा कई ग्रामों में नल-जल योजनाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को 30 करोड़ 12 लाख रुपये की सीसीएल राशि का चेक सौंपेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री कल्याण विवाह सहायता योजना, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के हितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.