Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

खरगोन में स्कूल के प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला, पूर्व छात्र ने साथियों के साथ स्कूल में घुसकर पीटा

खरगोन। जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के टेमला गांव स्थित सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य अशोक पंवार पर शुक्रवार को स्कूल में ही पूर्व छात्र ने जानलेवा हमला कर दिया। प्राचार्य को खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है की टेबल पर रखे कांच से पूर्व छात्र और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया है। गंभीर रूप से घायल प्राचार्य अशोक पंवार का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। प्राचार्य का सीटी स्कैन भी कराया जा रहा है। प्राचार्य के सिर में 5 टांके आये है। मेनगांव थाने में छात्राओ से छेडछाड की पूर्व शिकायत के चलते पूर्व छात्र रवि खांडे और उसके साथी नैतिक कानपुरे और एक अन्य ने प्राचार्य पर हमला किया है।

रवि खांडे ने हमला किया और दो साथी साथ में खड़े रहे। प्राचार्य पर हमले के मामले में मेनगांव पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार पूर्व छात्र की तालाश कर रही है। प्राचार्य के साथ पूर्व छात्र के द्वारा की जा रही हाथापाई का एक विडियो सामने आ रहा है। प्राचार्य पर हमले के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी धर्मराज मीना ने मेनगांव टीआई को आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये है। घायल प्राचार्य अशोक पंवार ने बताया की स्कूल में जब ऑफिस में बैठे थे उस दौरान नैतिक कानपुरे आया और पूर्व में मेनगांव थाने में की शिकायत को वापस लेने का दबाब बनाने आये थे।

इस दौरान नैतिक ने गाली-गलौज की और रवि खांडे ने टेबल पर रखे कांच से जान लेवा हमला कर दिया। रवि खांडे और नैतिक ने पूर्व में छात्राओ के साथ छेड़छाड़ अभ्रद व्यवहार किया था जिसकी शिकायत मैने थाने में की थी। स्कूल में शासकीय कार्य के दौरान हमला किया है। स्कूल में शिफ्टिंग चल रही थी। सीसीटीवी नहीं थे लेकिन मारपीट और घटनाक्रम के स्कूल स्टाफ ने विडियो बनाये है। जिला अस्पताल के डाॅक्टर कुंदन सिसोदिया ने बताया की घायल प्राचार्य का उपचार चल रहा है। सीटी स्कैन भी कराया जा रहा है। चार टांके आये हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.