Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

खड़े ट्रक से टकरा गई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इस घटना में बाइक पर सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। यह घटना गुरुवार रात की है, मामला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 का है। खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई थी। जिसमें बाइक सवार कमलेश राजपूत और विजय ठाकुर की मौत हो गई। दोनों मृतक बिरसिंहपुर पाली से उमरिया की ओर जा रहे थे। तभी पिपरिया पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया।

एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पीछे बैठे व्यक्ति को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी और कोतवाली टीआई बालेन्द्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाइश दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.