Logo
ब्रेकिंग
मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व... OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख: केंद्र को अंतरिम राहत से इनकार, 11 मार्च के फैसले पर म... जामताड़ा में मंईयां सम्मान योजना से 1500 अयोग्य लाभार्थियों के नाम कटे: प्रशासन करेगा वसूली, छोटी गल... गिरिडीह में बड़ा भू-धंसान: CCL लंकास्टर अस्पताल के दो भवन जमींदोज, सड़क पर आई दरारें; GM ने किया निर... झारखंड में 2119 संभावित वेटलैंड्स का होगा वैज्ञानिक संरक्षण: सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सीमांकन और नोटि... दुमका: जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के रसोइए सोनू राउत का संदिग्ध शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या क... झारखंड भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा: 15 सितंबर की सुनवाई पर छात्रों की नजर, मांगें न मानीं तो चक्का ज...
Header Ad

क्लास रूम में छात्रों ने टीचर के साथ मनाया बर्थडे, बीयर की बोतल खोलकर छलकाया

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिले के शासकीय महाविद्यालय हनुमना के क्लास रूम में छात्रों ने जमकर बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया गया. इस जश्न में छात्र छात्राओं के साथ महिला अतिथि विद्वान भी शामिल रहीं. हालांकि हद तो तब हो गई कि छात्रों ने महिला प्रोफेसर की मौजूदगी में बीयर की बोतल खोली गई और केक काटा.

मामला मऊगंज जिले का है. जिले के शासकीय महाविद्यालय हनुमना के क्लास रूम में छात्रों ने बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया. इस दौरान प्रोफेसर की टेबल में केक सजाई गई और केक काट कर सेरेमनी शुरू हुई. बर्थडे ब्वॉय ने मेम को आवाज दी और कहा कि मेम आइए. ऐसे में मेम केक कट कराने पहुंच गईं. इसके बाद मेम ने जैसे बर्थडे स्टूडेंट को केक खिलाया वैसे ही बियर की बोतल खुल गई.

बियर खोलकर मनाया जन्मदिन

छात्रों ने बियर खोली इतना ही नहीं बियर को हवा में उड़ा कर जश्न भी मनाया. इस दौरान अन्य मौजूद छात्र छात्राएं तालियां बजाते रहे. हालांकि कुछ छात्रों ने बियर की बदबू पर आपत्ति भी की, लेकिन नजरअंदाज करते हुए जश्न में प्रोफेसर के साथ छात्र छात्राएं डूबी रही. बर्थडे पार्टी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा के स्तर की पोल खोलकर रख दी.

नशे में स्कूल पहुंच गए मास्टर साहब

हाल ही में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पठारी गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में मास्टर साहब शराब के नशे में स्कूल पहुंच गए थे. इस दौरान मास्टर ने बच्चों के साथ गाली-गलौज भी की थी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए थे. जांच कमेटी के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो शासकीय प्राथमिक शाला पठारी में शिक्षक राजकुमार कुशवाहा पदस्थ हैं, जो शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं। इसके पहले भी वह 2 बार सस्पेंड हो चुके हैं, लेकिन शराब पीना नहीं छोड़ते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.