Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘साहब! 200 रुपये का दूध हमारे बस का नहीं…’, SP के दफ्तर के बाहर किसान क्यों बांध गया भैंस का बछड़ा?

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पिछले एक महीने से पुलिस की निष्क्रियता से परेशान एक किसान अपनी चोरी हुई भैंस के बछड़े को लेकर SP ऑफिस पहुंच गया और उसे वहीं पर बांध दिया, पीड़ित किसान का कहना है कि महीने भर पहले उसकी भैंस चोरी हुई थी. भैंस को ले जाते हुए चोर सीसीटीवी में भी कैद हो गए थे, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है.

जब भैंस चोरी हुई थी, तब बछड़ा एक महीने का था. अब वो दो महीने का हो गया है. उसकी भूख मिटाने के लिए उसे रोजाना 200 रुपए का दूध पिलाना पड़ रहा है. इसी से परेशान होकर किसान बच्चे को एसपी ऑफिस में छोड़ने आया थाा. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कर्री गांव का है.

यहां रहने वाले भैया लाल पटेल की भैंस करीब महीनेभर पहले चोरी हो गई थी. चोरी की भैंस को ले जाते हुए चोर गांव के रास्ते में लगे एक CCTV में दिखाई दिए थे. ऐसे में पीड़ित भैयालाल का कहना है कि वह पिछले 15 दिनों से लगातार थाने के चक्कर लगा रहा था. रोजाना सुबह 10 बजे से 5 बजे तक बैठा रहता था, चोरों की पहचान एवं CCTV देने के बाद भी पुलिस चोरों को नही पकड़ पाई.

फरियादी का कहना है चोर जिस भैंस को चुराकर ले गए थे उस समय उसका महीनेभर का बछड़ा भी था, जो कि अब दो महीने का हो चुका है. उसने बताया कि पिछले एक महीने से वह उस बछड़े को बोतल से दूध पिला रहे हैं, जिसमें रोजाना भारी खर्च आ रहा है. और इस खर्च को वहन करना अब हमारे बस की बात नहीं है. इन्हीं सब बातों से परेशान होकर भैंस मालिक परिवार मंगलवार को बछड़े को लेकर SP पहुंच गया और उसे वहीं बांध दिया.

‘पुलिस ही पाले अब इसे’

भैंस मालिक का कहना है हम महीनेभर से परेशान हैं. पुलिस अबतक चोरों को पकड़ नहीं पाई है, जबकि हम उन्हें पहले से CCTV फुटेज एवं चोरों की पहचान और पता बता चुके हैं इसलिए पुलिस जब हमारी भैंस और चोरों को नहीं ढूंढ पाई तो अब इस बछड़े को यहीं छोड़कर जाएंगे, ताकि इसे भी पुलिस ही पाल ले. पुलिस अधिकारी ने फरियादियों से बात की और उनकी समस्याओं को सुनने के बाद जल्द से जल्द चोरों के पकड़ने का आश्वासन देकर किसान को बछड़े के साथ समझाबुझाकर वापस भेज दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.