Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

गर्मी में एथनिक आउटफिट पहनते हुए न करें ये गलतियां, लुक हो जाएगा खराब

मौसम के मुताबिक खानपान और लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव करना जरूरी है. ठीक इसी तरह से स्टाइलिंग में भी बदलाव करने जरूरी होते हैं. गर्मी में ऐसे कपड़े पहनें चाहिए जो स्टाइलिश के साथ ही कंफर्टेबल भी रहे. इसे के साथ इस मौसम में लोग एथनिक जैसे कि सूट और साड़ी पहना भी बहुत पसंद करते हैं. प्लाजो और कई तरह से सूट, इसके अलावा जींस के साथ में शॉर्ट या फिर लॉन्ग कुर्ती यह कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक के लिए परफेक्ट रहता है.

लेकिन एथनिक आउटफिट्स को कैरी करते हुए अगर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए, तो इससे आपका लुक खराब हो सकता है. एथनिक कपड़े जैसे कि सलवार-कुर्ती, साड़ी, अनारकली या फिर लहंगा पहनते समय आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए. ये स्टाइलिंग टिप्स आपके लुक और खूबसूरत की बढ़ाने में मदद करेंगी.

फैब्रिक

गर्मी में भारी फैब्रिक जैसे कि सिल्क, वेलवेट या ब्रोकैड पहनना बड़ी गलती हो सकती है. क्योंकि इस समय शरीर में पसीना ज्यादा आता है और यह कपड़े उस सोख नहीं पाते हैं, जिसके कारण चिपचिपाहट और अनकंफर्टेबल महसूस हो सकता है. इसके बजाय कॉटन, लिनेन, चिकनकारी या लाइट वेट कपड़े पहनें, जो पसीना जल्दी सोख पाएं.

रंग पर दे ध्यान

गर्मी में डार्क रंग जैसे काला, नेवी ब्लू, डार्क ब्राउन जैसे डार्क रंग सूरज की किरणों को ज्यादा अब्सॉर्ब करते हैं, जिससे शरीर को गर्मी ज्यादा लगती है. ऐसे में उन्हें पहनने से बचें. इसके बजाय पेस्टल शेड्स जैसे पीच, बेबी पिंक, स्काई ब्लू, मिंट ग्रीन, ऑफ व्हाइट या लैवेंडर जैसे रंग चुनें. ये न सिर्फ ठंडक देंगे, बल्कि आपको फ्रेश और सोबर लुक देने में भी मदद करेंगे.

लेयर्स और दुपट्टा

एथनिक ड्रेस के साथ बंद जूते या हील्स पहनना गर्मी में अनकंफर्टेबल हो सकता है. पसीने के कारण पैर फिसलने लगते हैं. इसलिए इस मौसम में कोल्हापुरी चप्पल, स्लिप-ऑन फ्लैट्स या ट्रेडिशनल जूती चुनें जो स्टाइलिश भी लगे और आरामदायक भी हों. इसके अलावा फंक्शन में हील्स ट्राई कर सकते हैं. लेकिन जिससे आपको परेशानी न हो. इसके साथ ही हैवी दुपट्टा कैरी करने से बचें या उसे सही से स्टाइल करें जिससे आपको ज्यादा गर्मी न लगे.

सही हेयर स्टाइल

गर्मी में खुले बाल चेहरे पर चिपक सकते हैं और पसीने से गंदे दिख सकते हैं. इसलिए गर्मी में सिल्क बन, ब्रेडेड पोनीटेल या हाफ टाई हेयरस्टाइल अपना सकते हैं. इससे आपको कूल लुक मिलेगा. साड़ी में भी आप अपनी ड्रेस के मुताबिक सही हेयरस्टाइल चुन सकते हैं.

ज्यादा मेकअप करना

हर महिला अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए मेकअप करना पसंद करती है. लेकिन गर्मी के मौसम में ज्यादा मेकअप करने से बचना चाहिए. क्योंकि इस दौरान पसीना और चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल के कारण मेकअप जल्दी बिगड़ने लगता है. इसलिए लाइट वेट मेकअप करें. लाइटवेट और मैट फिनिश मेकअप चुनें. बीबी क्रीम, लाइट ब्लश, वाटरप्रूफ काजल और लिप बाम से एक नेचुरल लुक क्रिएट करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.