Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

क्या Bigg Boss वाली तान्या मित्तल के 100 बॉडीगार्ड हैं? इस पर बनाई रील तो भाई को आया गुस्सा, इनफ्लुएंसर को दी धमकी

0

हॉटस्टार के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-19 में पहुंचकर सुर्खियां बटोर रही ग्वालियर की तान्या मित्तल एक बार फिर से चर्चाओं में है. इस बार अपने भाई को लेकर वो चर्चाओं में हैं. दरअसल, तान्या मित्तल के भाई अमितेश पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विश्वम पंजवानी को तान्या मित्तल के ऊपर फनी रील बनाने पर धमकियां दी हैं.

इतना ही नहीं तान्या मित्तल के भाई पर आरोप है कि वह बाउंसर लेकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विश्वम पंजबानी के माधौगंज स्थित उनके घर पहुंच गए और गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है.

तान्या मित्तल बिग बॉस शो में अपने आलीशान घर और अपने बॉडीगार्ड की बड़ी-बड़ी बातें करती हैं. लोग उनके घर से लेकर उनके बॉडीगार्ड के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं और रियलिटी टेस्ट करने के लिए उनके घर और उनके बॉडीगार्ड के पास पहुंच रहे हैं. विश्वम पंजवानी भी उन्हें में से एक हैं उन्होंने तानिया मित्तल के करके यह जानने का प्रयास किया कि क्या हकीकत में तान्या मित्तल के पास 100 से अधिक बॉडीगार्ड उपलब्ध हैं.

अमितेश पहुंचे बॉडीगार्ड लेकर

बस यही बात तान्या मित्तल के भाई अमितेश को नागवार गुजरी. उन्होंने विश्वम पंजबानी को पहले तो सोशल मीडिया के माध्यम से व्हाट्सएप फेसबुक पर धमकी भरी मैसेज भेजें. उसके बाद वो बॉडीगार्ड लेकर उनके घर पहुंच गए. इस मामले में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विश्वम पंजवानी बेहद डरे हुए हैं. वो काफी भयभीत हैं.

कार्रवाई में जुट गई है पुलिस

उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है वह शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में रहते हैं. इस मामले में पुलिस शिकायती आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई में जुटी हुई है. इस मामले के सामने आने के बाद तान्या मित्तल के भाई अमितेश की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.