Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

किशनपुरा लूटकांड मामले में नया मोड़, गैंगस्टर लिंक आया सामने

0

जालंधर : शहर के किशनपुरा इलाके में लूटपाट मामले में नया मोड़ सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नामी गैंगस्टर ने साबी नामक जुआरी से एक अन्य गैंगस्टर की वजह से मारपीट की और लूट का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि, साबी जिस गैंगस्टर का करीबी है उसकी उक्त नामी गैंगस्टर के सा
साथ रंजिश है। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

जैसे ही गैंगस्टर को पता चला कि साबी और घोनी एक साथ बैठे जुआ खेल रहे हैं तो वह तुरन्त वहां पहुंचा और उनसे मारपीट करके 15 लाख रुपए लूट लिए। इसके साथ ही साबी के करीबी गैंगस्टर को देख लेने की भी धमकी दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी  भी चुप्पी साधे बैठे हैं, जिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि, दीवाली के त्योहार के करीब आते ही जुआ अड्डे पर सक्रियता बढ़ गई है। किशनपुरा के धार्मिक स्थल के पास स्थित एक शॉप कम रेजिडेंस में जालंधर और लुधियाना के कई पेशेवर जुआरी अपने दांव-पेच लगा रहे थे। इस दौरान अड्डे पर देर रात करीब 2 बजे कुछ नामी गैंग के बदमाश हथियारों के बल पर पहुंचे और तेजी से नकदी व लुधियाना के एक जुआरी का लाइसेंसी हथियार लेकर फरार हो गए हैं।

गौरतलब है कि, दिवाली के मौके पर जालंधर में बड़े स्तर पर जुआ खेला जाता है। किशनपुरा के दौलतपुरी इलाके में जहां करियाना दुकानदार के जहां जुआ खेला जाता है उसके बारे में भी पुलिस को पता है लेकिन पुलिस इस बारे में कुछ नहीं कर रही है। वहीं ये बात भी सामने आई है कि, साबी ने जुए के पैसों से वर्कशॉप चौक में एक बिल्डिंग भी बनाई है। इस समय साबी अंडरग्राउंड बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.