Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट और कांटा लगा फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कार्डिएक अरेस्ट की वजह से शेफाली की मौत हुई है। हालांकि,पोस्‍टम़ॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक रूप से इस बारे में पता चल पाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार की रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें तुरंत मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किसने की पुष्टि?

अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन से फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

अली गोनी, राजीव अदातिया और अन्य सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। अली गोनी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। लाइफ बहुत अनप्रिडिक्टेबल है। RIP।” दूसरी ओर, राजीव अदातिया ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “ये बहुत शॉकिंग है। यह बहुत दुखद है।” वहीं अभिनेत्री मोनालिसा को इस दुखद खबर पर यकीन ही नहीं हुआ।

अंतिम संस्कार की तैयारी

अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही उनकी तरफ से जानकारी दी जाएगी। फिलहाल शेफाली का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बन गई थीं शेफाली

शेफाली जरीवाला 2002 में आए सुपरहिट गाने ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बन गई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों और कई म्यूजिक एल्बम्स में काम किया। टीवी पर भी उन्होंने ‘नच बलिए 5’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रिएलिटी शोज में हिस्सा लिया था। उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही। उन्होंने पहले हरमीत गुलजार से शादी की और फिर तलाक लिया और बाद में पराग त्यागी के साथ सात फेरे लिए।

बचपन में पड़ते थे मिर्गी के दौरे

कुछ समय पहले शेफाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन में मिर्गी के दौरे पड़ते थे और इस बीमारी की वजह से उनकी जान भी जा सकती थी। हालांकि, उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल और हिम्मत से इस बीमारी को काफी हद तक कंट्रोल कर लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.