Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

दशहरा का दर्द: खंडवा में गहरे पानी में जाने से रोके गए थे, युवा नहीं माने, 8 की मौत

0

खंडवा: खंडवा में विजयदशमी पर हुए दर्दनाक हादसे से प्रदेश और देश को हिलाकर रख दिया है। इस भयानक त्रासदी को भुलाए नहीं भुलाया जा सकता है। दशहरा का दर्द दशकों तक जख्मों को कुरेदता रहेगा। पीड़ित परिवार तो घटना को याद करके ही सिहर रहे हैं।

मरने वालों में 5 नाबालिग लड़कियां और 3 नाबालिग लड़के भी

खंडवा के पंधाना में माता विसर्जन के दौरान हुए हादसे में नदी से 11 शव निकल लिए है। कुल मिलाकर 14 लोग डूबे  थे, 3 लोग जिन्दा बच गए हैं जिनमें से एक़ की हालत नाजुक है। गौर करने वाली बात है कि जान गंवाने वालों में 5 नाबालिग लड़कियां और 3 नाबालिग लड़के भी हैं। मृतकों में 4 पुरुष और 7 महिलाएं है।

मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

शासन ने आरबीसी 6-4 के तहत सभी मृतकों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता दी है।  कल तक ही राशि को पीड़ित परिवारों को मुहैया करवा दिया जाएगा।

तालाब में ज्यादा आगे न जाने से रोका गया था,लेकिन अति उत्साह में युवा नहीं माने

हादसा खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 36 किमी दूर पंधाना क्षेत्र में हुआ है। सभी मृतक ग्राम राजगढ़ के रहने वाले थे। वहीं जानकारी ये भी सामने आई है कि कोटवार ने तालाब में गहरे पानी को देखते हुए लोगों को आगे न जाने के लिए भी कहा था,लेकिन कुछ युवा अति उत्साह में आगे चले गए और ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे भीषण हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब पांच बजकर तीस मिनट का है, जब नवदुर्गा उत्सव के समापन पर ग्राम पाडलफाटा के रहने वाले लोग ट्रैक्टर ट्राली से विसर्जन करने जामली क्षेत्र के अर्दला तालाब पहुंचे।  लेकिन इसी दौरान ट्राली गहरे पानी में पलटने से उसमें बैठे लोग डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज राय समेत जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू अभियान चलाकर तालाब से लोगों को निकालने कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। शवों और घायलों को एम्बुलेस के माध्यम से पंधाना स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल खंडवा भेजा गया।लिहाजा मृतकों के पीएम रात में ही करवाया जाएगा।

जिन  11 लोगों की मौत हुई है उनके नाम इस इस तरह हैं-

1-शर्मिला, पिता प्यार सिंह बारेला (16)

2-आरती, पिता प्यार सिंह (18)

3-दिनेश, पिता शांतिलाल बारेला (16)

4-उर्मिला, पिता रेलसिंग बारेला (16)

5-गणेश, पिता तेर सिंह (16)

6-किरण, पिता रेलसिंग (14)

7-पातलीबाई, पिता कैलाश बारेला (22)

8-रेव सिंह, पिता मोहन सिंह बारेला (12)

9-आयुष, पिता भारत भिलाला (10)

10-संगीता, पिता ज्ञान सिंह भिलाला (16)

11-चंदा, पिता जुदा, ( 8)

लिहाजा इस हादसे ने कई परिवारों को ऐसे जख्म दिए हैं जो लंबे समय तक दुख देते रहेंगें। जिस गांव में उत्सव की खुशियां थीं वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.