Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

कल से लागू होंगी ‘GST’ की नई दरें, आम लोगों के इस्तेमाल की ये चीजें होंगी काफी सस्ती, पूरी जानकारी यहां..

0
भोपाल: देशभर में 22 सितंबर से लागू होने वाली नई जीएसटी दरों का असर शहर के बाजारों में दिखना शुरू हो गया है। कंज्यूमर उत्पाद बनाने वाली कंपनियों ने टैक्स में अंतर का बोझ खुद उठाकर कीमतें कम करना शुरू कर दिया है। इससे आइसक्रीम, साबुन, शैम्पू जैसे उत्पाद पहले से ही कम कीमत पर दुकानों में उपलब्ध हो गए हैं।

शहर के बड़े खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि नई जीएसटी दरें लागू होने से पहले ही उन्हें कंपनियों से कम कीमत पर माल मिल रहा है। कंपनियां टैक्स का अंतर खुद उठा रही हैं। इसका फायदा यह हुआ कि अंतिम समय की भीड़ से बचा जा सकता है और ग्राहकों को सस्ते उत्पाद मिल रहे हैं। हालांकि कपड़े और जूते-चप्पल जैसे ब्रांडेड उत्पादों पर 2,500 रुपये से कम कीमत वाले सामानों में जीएसटी में कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है, लेकिन व्यापारी अपने मार्जिन से कोई बड़ी छूट नहीं दे रहे हैं।

कौन-से उत्पाद सस्ते हुए
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि 99% सामान पर लगने वाली दर 12% से घटाकर 5% कर दी जाएगी। इसमें बटर, चीज, मिठाइयां और नमकीन शामिल हैं। साथ ही बिस्कुट, कॉफी, आइसक्रीम, हेयर ऑयल, शैम्पू और साबुन पर लगने वाली 18% की दर को घटाकर 5% कर दिया गया है। नई दरें सोमवार से लागू होंगी, लेकिन कंपनियों ने पहले ही कम कीमत वाले उत्पाद वितरकों और खुदरा विक्रेताओं तक पहुंचाना शुरू कर दिया है।

इन चीजों पर सबसे ज्यादा प्रॉफिट

  • बटर, चीज, मिठाइयां, नमकीन पर 12% से घटाकर 5% जीएसटी
  • बिस्कुट, आइसक्रीम, हेयर ऑयल, कॉफी, शैम्पू, साबुन पर 18% से घटाकर 5% जीएसटी

राजधानी के कंज्यूमर्स इस कदम से खुश हैं। लोग अब रोजमर्रा की चीजें कम कीमत पर खरीद रहे हैं। सुनील जैन, राज्य अध्यक्ष, एफएमसीजी ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद बाजार में किस तरह का बदलाव आता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.