Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘एयर इंडिया की फ्लाइट में रुपए चोरी’… यात्री का गंभीर आरोप, पटना से आ रहा था दिल्ली

बिहार की राजधानी पटना से एक अनोखी खबर सामने आई है. दरअसल, यहां एक यात्री के बैग से रुपए गायब हो गए. वह यात्री दिल्ली से पटना के बीच हवाई सफर को पूरा कर रहा था. यात्री के इस आरोप के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, राज्य के बक्सर जिले के रहने वाले नंदकुमार तिवारी दिल्ली से पटना के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2633 से अपने सफर को पूरा कर रहे थे. इस दौरान ये घटना हुई.

मिली जानकारी के अनुसार, यात्री ने बताया कि उनके चेक इन बैग से छेड़छाड़ की गई थी. उसमें केवल दो हजार रुपए ही बचे हुए थे. हालांकि उनका यह भी कहना था कि उनकी इस शिकायत के बाद किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने अप्रैल माह में अपने इस सफर को किया था. इस दौरान उन्होंने पुलिस और एयर सेवा पोर्टल पर मेल कर शिकायत की थी. उन्होंने शिकायत में कहा था कि उनके चेक इन बैग से 22,800 रुपए चोरी हो गए हैं. पीड़ित ने पुलिस पर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया था.

पीड़ित ने दर्ज कराई थी शिकायत

यात्री नंदकुमार तिवारी के पुत्र ने इस पूरी घटना की जानकारी एयर इंडिया के साथ-साथ पटना हवाई अड्डा थाने, दिल्ली एयर इंडिया टीम और एयर सेवा पोर्टल पर ईमेल करके दी. साथ ही अपनी शिकायत को भी दर्ज कराया था.

पुलिस कर रही जांच

इस बारे में जानकारी देते हुए हवाई अड्डा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्री ने इस बाबत शिकायत की थी. उसकी शिकायत के बाद से मामले की जांच की जा रही है. यात्री ने अपने सामान के स्कैन करने की गुजारिश की थी. इस पूरे मामले की थाने में एंट्री करके स्कैनिंग की गई है. वहीं पुलिस पूरे मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कह रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.