Logo
ब्रेकिंग
चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला
Header Ad

उमंग सिंघार के आरोपों पर गोविंद सिंह का पलटवार- सिंघार ने मेरा टेंडर लिया, हर जगह जाना ही पड़ेगा

भोपाल: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लोकायुक्त और ईओडब्लू कार्यालय जाने पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने उमंग सिंघार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उमंग सिंघार ने मेरा टेंडर लिया है। जब मेरा टेंडर लिया है तो उन्हें हर जगह जाना ही पड़ेगा। मैंने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को 20 करोड़ का मानहानि का नोटिस दिया है। उमंग सिंघार का चाल चरित्र चेहरा सब जानते हैं।

गोविंद सिंह राजपूत ने आरोप लगाते हुए कहा कि उमंग सिंगार ने मेरे लिए सुपारी ले रखी है। जिस नेता का चाल चरित्र ना हो उसके आरोप बेबुनियाद होते हैं। जिसकी कई पत्नियां हो एक पत्नी ने दूसरी पत्नी के हत्या के आरोप लगाए हो उसका क्या चरित्र?

गोविंद सिंह राजपूत ने आगे कहा कि उमंग सिंघार 2 करोड़ की डिफेंडर गाड़ी से घूमते हैं वो उन्हें किसने दी। उमंग सिंघार पर रेत माफिया, शराब माफिया जैसे भ्रष्टाचार के तमाम आरोप हैं। उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर भी ऐसे आरोप लगाए थे। पिछली बार कमलनाथ और दिग्विजय की मेहनत के चलते कांग्रेस की इतनी सीट आ भी गई थी। ऐसे नेता के रहते कांग्रेस अगली बार 7 से 8 सीटों पर सिमट जाएगी।

वहीं मंत्री गोविंद सिंह किस नेता ने उमंग सिंघार को टेंडर दिया है। इस सवाल के जवाब से बचते नजर आये। उन्होंने कहा पूरा मीडिया जानता है हर कोई जानता है कि मेरा टेंडर किसके द्वारा दिया गया है। गोविंद सिंह राजपूत उस आदमी का नाम बताने पर बचते नजर आये। बता दें कि कल सोमवार को नेता प्रतिपक्ष विधायक मंडल के साथ लोकायुक्त से मिले थे। उन्होंने मंत्री पर कई आरोप लगाए और दस्तावेज सौंपे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.