Logo
ब्रेकिंग
'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज
Header Ad

पेड़ काटते हुए 33 हजार केवी तार के संपर्क में आने से युवक की मौत, घंटों लटका रहा शव, प्रशासन की लापरवाही पर लोगों का फूटा गुस्सा

सीधी : सीधी जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत बार्ड-08 मधुरी कोठार के रहने वाले 22 वर्षीय राहुल पाल की मंगलवार को दर्दनाक मौत हो गई। वह जगदीश तिवारी के खेत में बकरियों के लिए पत्तियां काटने पेड़ पर चढ़ा था, लेकिन ऊपर से गुजर रही 33 हजार केवी हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के संपर्क में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का शव घंटों पेड़ पर लटका रहा, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और पुलिस की देरी के चलते शव को नीचे उतारने में लंबा समय लग गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्युत विभाग की लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह बनी। हाई वोल्टेज तार नीचे लटक रहे थे, जिसकी शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस दर्दनाक घटना के बाद लोग विद्युत विभाग पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक ऐसी लापरवाहियों के कारण निर्दोष लोगों की जान जाएगी।

घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन किसी को समझ नहीं आया कि शव को कैसे उतारा जाए। पुलिस और प्रशासन की सुस्ती से लोगों में गुस्सा और बढ़ गया। आखिरकार, जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी की टीम पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जाहिर की और विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों की मांग है कि इस तरह के खतरनाक तारों को जल्द से जल्द सही किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.