Logo
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु...
Header Ad

ईंट-भट्ठे वाला इश्क! वहीं पर लिव इन में रहे, 2 बच्चे भी पैदा हुए; अब प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बैतालपुर बरारी गांव में ईंट भट्ठा पर काम करने वाले दो मजदूरों के विवाह की चर्चा पूरे जिले में हो रही है. दोनों की धूमधाम से बारात निकली और बारात में ईट भट्ठा मालिक समेत आसपास के भट्ठा के मजदूर भी शामिल हुए. कुछ समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर इस बारात में हिस्सा लिया. इंदु भट्ठा के दो मजदूरों का विवाह इनके साथ काम करने वाली युवतियों से हुआ है, जो लिव इन रिलेशन में रह रही थी.

दरअसल, बरारी गांव में एक ईट भट्ठा है जिसके भट्ठा मालिक नंदलाल यादव हैं. इनके भट्टे पर रांची के मजदूर काम करते हैं. इसी भट्टे पर झारखंड के रहने वाले दो मजदूर प्रदीप और कर्मा भी मजदूरी का काम करते हैं. इनके साथ भट्टे पर ही काम करने वाली दो युवतियों के साथ विवाह हुआ. जिसमें प्रदीप का रुपी के साथ और कर्मा का सीमा के साथ मंदिर में विवाह हुआ है.

लिव इन रिलेशन में रह रहे थे मजदूर

बारात पास में ही स्थित महादेव धाम मंदिर पहुंची तो आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए. उन्होंने देखा की ढोल नगारे के साथ किसकी बारात आयी है? कौन दूल्हा है और कौन दुल्हन है? उनको इस बात की जानकारी हुई कि यह तो पड़ोस के गांव में स्थित काम करने वाले भट्ठा मजदूर हैं जो रिलेशन में रह रहे थे. आज वह दूल्हा दुल्हन बने हुए हैं और शादी करने के लिए मंदिर में आए हुए हैं. इन दोनों मजदूरों का विवाह आपसी सहमति से हिन्दू रीति रिवाज के तहत अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर हुआ.

भट्ठा मालिक ने कराई शादी

विवाह संपन्न होने के बाद उन्होंने भट्ठा मलिक से आशीर्वाद लिया और उस विवाह में आए हुए अपने से सभी श्रेष्ठजनों का आशीर्वाद लिया. मजदूर दूल्हा-दुल्हन को वहां पर लोगों ने आशीर्वाद देते हुए उनको कुछ उपहार भी दिया. यहां तक आसपास के भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर जो बाराती बनकर आए थे. उन्होंने भी वर वधु को अपनी शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया.

वहीं भट्ठा मालिक नंदलाल यादव ने मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है. लोग भट्ठा मालिक की प्रशंसा कर रहे हैं उनको धन्यवाद दे रहे हैं. उन्होंने भट्टे पर मजदूरी का कार्य करने वाले दो मजदूरों की बड़ी धूमधाम से बारात निकली और अपनी अगवाई में इन दोनों का विवाह संपन्न कराया.

मंदिर में हुई शादी

ईट भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूर प्रदीप और कर्मा कई वर्षों से अपने ही साथ काम करने वाली दो साथी मजदूर युवतियां के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे थे. वहीं दोनों मजदूरों का साफ तौर पर कहना है कि हम दोनों युवक और युवतियां पिछले कई वर्षों से लिव इन रिलेशन में भट्ठे पर रह रहे हैं और मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं. इन दोनों के 2 वर्ष के छोटे बच्चे भी हैं. जहां इन दोनों मजदूरों का विवाह भगवान शिव के मंदिरमेंहोगयाहै.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.