Logo
ब्रेकिंग
टीईटी निरस्त कराने की मांग: बैतूल में महिला शिक्षिकाओं ने हेमंत खंडेलवाल को राखी बांधकर सौंपा ज्ञापन परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड...
Header Ad

मेरठ: नगर निगम में BJP पार्षद की पिटाई, पिस्टल लेकर की फायरिंग; सफाई कर्मी घायल

उत्तर प्रदेश के मेरठ मेंसूरजकुंड स्थित नगर निगम डिपो गुरुवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. वार्ड 18 सराय काजी से भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह ने डिपो में जमकर बवाल किया और फायरिंग कर दी. फायरिंग में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के चालक अविनाश के पैर में गोली लग गई. घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं आक्रोशित कर्मचारियों ने आरोपी पार्षद की पिटाई कर दी. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और नौचंदी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह पार्षद रविंद्र सिंह की डिपो प्रभारी राजेश कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. वहां मौजूद कर्मचारियों ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की और मामला शांत करा दिया गया. लेकिन जाते-जाते पार्षद ने डिपो प्रभारी को धमकी देते हुए कहा कि तुझे सबक सिखाकर रहूंगा. थोड़ी देर बाद रविंद्र दो-तीन साथियों के साथ दोबारा डिपो पर पहुंचा.

डिपो पर उस समय राजेश कुमार ड्राइवरों के साथ कूड़ा गाड़ियों की व्यवस्था को लेकर बातचीत कर रहे थे. तभी रविंद्र ने अचानक अपनी पिस्टल निकाल ली और साथियों के साथ मिलकर खुलेआम कई राउंड फायरिंग कर दी. इसी दौरान एक गोली चालक अविनाश के पैर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

फायरिंग से मची अफरा-तफरी

फायरिंग की आवाज से डिपो में अफरा-तफरी मच गई. कुछ कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, जबकि कुछ ने हिम्मत जुटाकर पार्षद को दबोच लिया. गुस्साए कर्मचारियों ने उसकी पिस्टल छीन ली और जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद आक्रोशित कर्मचारियों और ड्राइवरों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ.

सूचना पर थाना नौचंदी की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया. कुछ ही देर में सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और पूरे मामले की जानकारी ली.

कर्मचारियों में भारी नाराजगी

नगर निगम कर्मचारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. उन्होंने काम बंद करने की चेतावनी देते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. डिपो प्रभारी का कहना है कि रविंद्र सिंह पहले भी कई बार कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार कर चुके हैं.

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पार्षद रवींद्र ने अपने वार्ड में सफाई के लिए एक गाड़ी बुलवाई थी. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई थी, जिसमें पार्षद ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया था. एक गोली सफाईकर्मी अविनाश के पैर में लगी है. पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया है. पार्षद को भी चोट लगी है उसको भी हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, आरोपी पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्जकरलियागयाहै.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.