Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बिहार: झगड़ा सुलझाने गई थी पुलिस, गांव वालों ने बरसा दिए ईंट-पत्थर… जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी, हमले में 4 घायल

बिहार के भागलपुर में पुलिस कर्मियों के ऊपर पत्थर बरसाने की घटना सामने आई है, जहां झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं. वीडियो में पुलिसकर्मी जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं, जिन पर गांव के लोग ईंट-पत्थर बरसा रहे हैं. हाल ही में अररिया और मुंगेर में एएसआई की हत्या कर दी गई थी. अब भागलपुर में भी पुलिस टीम पर हमले की घटना सामने आई है, जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

पुलिस पर पत्थर बरसाने की ये घटना भागलपुर जिले के कहलगांव की है, जहां गांव वालों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला किया है. इस जानलेवा हमले में एसआई और तीन सिपाही समेत चार पुलिस के जवान घायल हो गए. मामला कहलगांव अनुमंडल के अन्तिचक थाना क्षेत्र के कसडी गांव से सामने आया है, जहां शाम 7 बजे दो बच्चों के बीच विवाद हुआ था. विवाद की जानकारी मिलने पर अन्तिचक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंके

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पहले बच्चों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंके. इसके बाद दर्जनों ग्रामीणों ने भी पुलिस पर पथराव शुरू किया. इस हमले के बीच से सभी पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे. घायल पुलिसकर्मियों को कहलगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इधर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची और पत्थरबाजों की तलाश में जुट गई.

पत्थरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज

मजिस्ट्रेट संजीव चौधरी के बयान पर पत्थरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. अब बड़ा सवाल है कि जब खाकी ही बिहार में सुरक्षित नहीं है तो आम लोग कैसे सुरक्षित होंगे. छोटी छोटी बातों पर लोग हिंसा का रास्ता अपना रहे हैं. शनिवार को भी भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में आर्मी जवान के साथ अपराधियों ने मारपीट की. अब ये मामला सामने आया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.