Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

इधर अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ रिलीज हुई, उधर 800 करोड़ी एक्टर ने ऐसा रिव्यू दे डाला

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतर चुकी है. इस फिल्म से लोगों के इमोशन जुड़े हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सकती है. फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में सितारों के लिए खास स्क्रीनिंग रखी गई. स्क्रीनिंग पर इंडस्ट्री के कई सितारे ‘केसरी 2’ देखने के लिए पहुंचे. इस फिल्म को देखने के बाद ‘छावा’ एक्टर विकी कौशल खुद को इसका रिव्यू करने से रोक नहीं पाए.

विकी कौशल ने ‘केसरी 2’ की रिलीज के साथ ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और साथ ही फिल्म देखने के बाद एक लंबा नोट भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, “एक अनकही कहानी जिसे बहुत ही धैर्य, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ बताया गया है! यह करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित एक बेहतरीन डेब्यू है. हमारे इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय को पर्दे पर उतारने के लिए करण जौहर, अमृतपाल सिंह बिंद्रा, आनंद तिवारी, अपूर्व मेहता, अदार पूनावाला को बधाई.”

‘केसरी चैप्टर 2’ की कहानी

इसके अलावा विकी कौशल ने फिल्म की स्टार कास्ट के काम की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “अक्षय कुमार, आर. माधवन, अनन्या पांडे, अमित सियाल. बेहतरीन क्लास. बेहतरीन जादू! मिस न करें!!! अक्षय कुमार की ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं वर्षगांठ के अवसर पर आई है. यह पावरफुल कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर बेस्ड है, जो भारत के फ्रीडम मूवमेंट के कम चर्चित अध्याय पर रोशनी डालती है.

अक्षय कुमार को हिट तलाश

‘केसरी चैप्टर 2’ से पहले अक्षय कुमार को ‘स्काई फोर्स’ में देखा गया था. हालांकि उनकी ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. ऐसे में पिछले कई साल से अक्षय कुमार एक हिट की तलाश में हैं. इस फिल्म में इतिहास और इमोशन जुड़ा है और फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसे देखते हुए फिल्म के हिट होने की पूरी उम्मीद की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.