Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

इजराइल-ईरान टेंशन के बीच 1 लाख के पार सोना, अगले 12 महीनों में कहां जा सकती है कीमत?

इजराइल-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. शुक्रवार को सोने की कीमतों में तीसरे दिन भी तेजी जारी रही और इजराइल के ईरान पर सैन्य हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच, राष्ट्रीय राजधानी में सोना 2,200 रुपये उछलकर रिकॉर्ड स्तर 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया. 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार करने के बाद अब सवाल ये है कि क्या अगले 12 महीनों में सोना 1.25 लाख या उससे भी ऊपर जा सकता है? आइए जानते हैं 12 महीने में कितनी होगी सोने की कीमत?

घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया. पहली बार सोना 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया. यह अब तक की सबसे तेज और बड़ी तेजी मानी जा रही है. इस बढ़त के पीछे अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और आर्थिक संकेतकों की अहम भूमिका रही है.

सोने के दाम में क्यों आई तेजी?

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर इजराइल द्वारा ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर किए गए हमले के बाद वैश्विक बाजारों में भारी अनिश्चितता देखी गई. ऐसे समय में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं, और सोना हमेशा से सेफ हेवन माना जाता रहा है. इसी कारण सोने की मांग में अचानक तेजी आई, जिससे कीमतों में उछाल देखा गया.

इसके साथ ही, अमेरिका में जारी किए गए ताजा महंगाई (इन्फ्लेशन) आंकड़े उम्मीद से कम रहे, जिससे यह अटकलें लगने लगी हैं कि फेडरल रिजर्व भविष्य में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. ब्याज दरों में कटौती से डॉलर कमजोर होता है और सोना मजबूत होता है, क्योंकि तब गैर-ब्याज देने वाली संपत्तियों में निवेश बढ़ जाता है.

12 महीने में कितनी होगी कीमत?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव को लेकर बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं. बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) का अनुमान है कि अगले 12 महीनों में सोने का भाव 4,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है. वहीं, गोल्डमैन सैक्स ने भी अपना पूर्वानुमान दोहराया है कि केंद्रीय बैंकों की ओर से हो रही आक्रामक खरीदारी के चलते सोना 2025 के अंत तक 3,700 डॉलर और 2026 के मध्य तक 4,000 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के स्तर तक पहुंच सकता है.

हालांकि, गोल्डमैन सैक्स का यह भी कहना है कि इजराइल-ईरान संघर्ष के बावजूद तेल आपूर्ति में कोई बड़ा व्यवधान नहीं होने की संभावना है. इसके बावजूद, भू-राजनीतिक जोखिमों और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते सोने की कीमतें निकट भविष्य में ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.