
इजराइल-ईरान के बीच भीषण जंग जारी, तेहरान में रक्षा मंत्रालय की इमारत और न्यूक्लियर हेडक्वार्टर ध्वस्त
मध्य पूर्व एक बार फिर बड़ी जंग की कगार पर खड़ा है. 13 जून की रात ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ शुरुआत के बाद दोनों देशों में तनाव जारी है. शनिवार रात भी दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर हमले किए. शनिवार रात इजराइली वायु सेना ने ईरान के दूसरे हिस्सों समेत राजधानी तेहरान पर हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने इजराइल के ऊपर एक और मिसाइल बैराज छोड़ा.
इजराइल के इस हमले में तेहरान में रक्षा मंत्रालय की इमारत, परमाणु प्रयोगशाला, न्यूक्लियर हेडक्वार्टर और दो रिफाइनरी को निशाना बनाया गया. हमले के बाद आई तस्वीरों में आग और बड़े पैमाने पर हुए नुकसान को देखा जा सकता है. जिसके बाद ईरान ने इजराइल के बंदरगाह शहर हाइफा सहित पूरे इजराइल पर मिसाइलें दागीं. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उसने इजराइल के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, इजराइली इमरजेंसी सर्विस ने कहा कि हमलों में देश के उत्तरी हिस्सों में कम से कम तीन लोग मारे गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.