Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

इंदौर मेट्रो कोच और ट्रैक फिट, 23 मार्च के बाद सफर कर पाएंगे शहरवासी

इंदौर। इंदौर मेट्रो के संचालन के लिए मेट्रो कोच व ट्रैक के संबंध में रेलवे बोर्ड से अनुमोदन (अप्रूवल) मिल गया है। इसके मुताबिक इंदौर का मेट्रो कोच व वायडक्ट पर बिछाया गया ट्रैक फिट है। ऐसे में अब इंदौर मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

देशभर में संचालित मेट्रो रेलवे एक्ट में आती है। इस वजह से मेट्रो को वायडक्ट पर चलाने से पहले रेलवे बोर्ड से अनुमोदन लेना अनिवार्य होता है। रेलवे बोर्ड के अनुमोदन के बाद अब रंगपंचमी के बाद कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) जनक कुमार गर्ग मेट्रो का संचालन आम आदमी के लिए शुरू होने के पहले का ‘लाइन ओपनिंग फाइनल चेक’ करने इंदौर आएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.